Categories: बलिया

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है जनता- सपा नेता अनिल राय

बलियाः सपा नेता अनिल राय विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय बने हुए है। वह लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्या सुन रहे हैं और मौजूदा सरकार की असफलताओं को जनता के बीच रख रहे हैं।

जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम के तहत अनिल राय आज नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा व ग्राम सभा भरतपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों ग्राम सभाओं में बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें, नौजवान, मजदूर, व्यापारी स्थानीय किसानों से बातचीत की। सभी ने सपा के साथ कदम से कदम मिलाकर भरपूर सहयोग देने की बात कही।

इस दौरान अनिल राय ने कहा कि बेरोजगारी का दंभ झेल रहे सैकड़ों नौजवानो ने बारी बारी अपनी पीड़ा उजागर किए। माताएं बहनों से बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तृत संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि युवा बेरोजगार बैठे हैं। परिवार के मुखिया मजदूरी करते हैं। सारे मजदूरी के पैसे मंहगे बिजली बिल और महंगे दवाई में जाते हैं। बहुत परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि गांव के बुजुर्गों ने बताया कि सरकार के तरफ से मुफ्त राशन उंट के मुंह में जीरा के समान है, अनिल राय ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार पर सरकार बिलकुल चुप्पी साधी हुई है और पांच किलो गेंहू देकर सरकार आम जनता का महंगाई से दमन करने पर तुली है।ॉ

उन्होंने कहा कि दोनों ग्राम सभाओं ने एक स्वर में इस सरकार को बदलकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर अजय यादव, रितेश यादव, मनीष पाण्डेय(प्रधान), पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुडडू राय, मुनीब यादव, अवध किशोर राय, उपेन्द्र यादव, विशाल यादव, अक्षय वर्मा, सोनू वर्मा, अमन राजभर, देव नाथ राजभर, मंटू यादव, मुकेश यादव, अक्षय तिवारी, गौतम सिंह, राजेश यादव, मुकेश यादव, धन  राजभर, अजीत यादव, अकाश यादव, परमात्मा यादव, अभिषेक राय, अखिलेश तिवारी, अनिल यादव, गोलू यादव, विजय यादव, पंकज राय, मृत्युंजय राय, मुकेश ठाकुर, संजय वर्मा, कुश वर्मा, परमा राजभर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago