बलिया- पुलिस ने नहीं लिखी चोरी की FIR, नाराज लोगों ने लगाया जाम

बलिया- भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी बाजार में सोमवार की रात हुई लाखो की चोरी में थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित को बैरंग वापस भेजना महंगा पड़ गया। थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने से नाराज दुकानदारों ने कीडीहरापुर इब्राहिमपट्टी मार्ग पर जाम लगाकर बाधित कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस के हाथ पॉव फूलने लगे। आनन फानन में आधे घण्टे बाद पहुचे थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही खुलासे का आस्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।

बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी बाजार में सैदपुरा निवासी सीताराम पाण्डेय की एक ही जगह कपड़े व किराना की दो दुकान है। हर रोज की भांति सीताराम पांडेय ने सोमवार की देर शाम दोनों दुकानें बंद करके 200 मीटर दूर अपने आवास पर चले गए। इसी रात अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस उसमे कीमती पचास डिब्बा साड़ी व किराने की दुकान से रिफाइन, सरसों तेल, एक लैपटॉप, खाद्यान सामग्री व करीब ढाई लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिए। वह मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुचे तो शटर का ताला टूटा देख भौचक रह गए। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को देने गए लेकिन थानाध्यक्ष ने उनकी चोरी को झुठलाते हुए उसके पास आये पैसे आदि का हिसाब मांगने लगे की तुम्हारे पास इतना पैसा आदि कहा से आया कि चोरी हो जाएगी। मुकदमा दर्ज न करते हुऐ वापस भेज दिया।

मुकदमा दर्ज न होने व थानाध्यक्ष के बर्ताव से इब्राहिमपट्टी के सभी दुकानदार आक्रोशित हो गए।और अपनी दुकानें बंद कर किड़ीहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग को आधे घंटे तक आंशिक रूप से जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय पहुचकर आक्रोशित दुकानदारों को समझा बुझाकर मुकदमा दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा करने काआश्वासन देकर कर जाम समाप्त कराया। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष से पूछा तो बताया कि मैंने पीड़ित को लौटाया नहीं बल्कि हमने जांच पड़ताल करने की बात कही थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago