Categories: बलिया

सभी को शीतल शुद्ध पेय जल उपलब्ध करवाना ही प्राथमिकता : ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह

बलिया में गर्मियों ने दस्तक दे दी है और गर्मी का मौसम आते ही पेयजल संबंधी परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में जनप्रतिनिधि अभी से मैदान में उतर गए हैं और जनता तक शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को शुद्ध और शीतल पेय जल उपलब्ध कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। इस दिशा में, जिन RO संयंत्रों को किसी कारणवश बंद कर दिया गया था, उन्हें शासन के निर्देशों के तहत युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, बिल्थरा रोड बस स्टेशन के पास स्थित RO मशीन की मरम्मत की गई, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। अब इस प्रमुख स्थान पर रोज़ाना यात्रा करने वाले हजारों यात्री शुद्ध पेयजल का लाभ आसानी से ले सकेंगे। श्री सिंह ने यह भी बताया कि क्षेत्र के अन्य RO संयंत्रों की मरम्मत शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी, ताकि सभी स्थानों पर शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago