बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जं. रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। विगत 19 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के 20वें दिन मंगलवार को फेफना बाजार के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे आंदोलन के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन तीखा गांव के पूर्व प्रधान प्रभुनाथ पहलवान, हरेंद्र यादव, शिवकुमार सिंह, विक्रमा अंबेडकर एवं श्याम नारायण क्रमिक अनशन पर बैठे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन के पहले दिन फेफना बाजार मंगलवार की दोपहर तक सांकेतिक रूप से बंद रहा। इस दौरान दुकानदार एकजुट होकर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिये। आंदोलन स्थल पर पहुंचे सैकड़ों लोगों की भीड़ से उत्साहित क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर रेलवे प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगा तो हम आमरण अनशन के साथ ही रेल रोको आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने फेफना बाजार में सांकेतिक बंदी के लिए सभी दुकानदारों का आभार प्रकट किया। आंदोलन स्थल पर इंकलाब जिंदाबाद का नारा गूंजता रहा।
रेलवे आन्दोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं छात्रनेताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अनशन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव भी पहुंचे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से लड़ने का भरोसा दिया। इस अवसर पर बबलू गिरी, अभिषेक सिंह, सतीश उपाध्याय, हरिनाथ सिंह, राजेश गुप्त, छोटेलाल चौरसिया, अवध नारायण यादव, तेजनारायण, सरदार कन्हैया लाल सिंह, परमहंस सिंह, शिवदयाल यादव, दीपू गुप्त, मनीष सिंह,देवकुमार चौबे, अनुराग पटेल, अमन सिंह, लखीचंद्र सराफ, लालचंद्र चौरसिया, लक्ष्मीशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विक्रमा अंबेडकर तथा संचालन संतोष सिंह ने किया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…