Categories: बलिया

बलिया के फेफना स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जं. रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है।  विगत 19 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के 20वें दिन मंगलवार को फेफना बाजार के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे आंदोलन के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन तीखा गांव के पूर्व प्रधान प्रभुनाथ पहलवान, हरेंद्र यादव, शिवकुमार सिंह, विक्रमा अंबेडकर एवं श्याम नारायण क्रमिक अनशन पर बैठे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन के पहले दिन फेफना बाजार मंगलवार की दोपहर तक सांकेतिक रूप से बंद रहा। इस दौरान दुकानदार एकजुट होकर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिये। आंदोलन स्थल पर पहुंचे सैकड़ों लोगों की भीड़ से उत्साहित क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर रेलवे प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगा तो हम आमरण अनशन के साथ ही रेल रोको आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने फेफना बाजार में सांकेतिक बंदी के लिए सभी दुकानदारों का आभार प्रकट किया। आंदोलन स्थल पर इंकलाब जिंदाबाद का नारा गूंजता रहा।

रेलवे आन्दोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं छात्रनेताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अनशन स्थल पर क्षेत्रीय विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव भी पहुंचे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से लड़ने का भरोसा दिया। इस अवसर पर बबलू गिरी, अभिषेक सिंह, सतीश उपाध्याय, हरिनाथ सिंह, राजेश गुप्त, छोटेलाल चौरसिया, अवध नारायण यादव, तेजनारायण, सरदार कन्हैया लाल सिंह, परमहंस सिंह, शिवदयाल यादव, दीपू गुप्त, मनीष सिंह,देवकुमार चौबे, अनुराग पटेल, अमन सिंह, लखीचंद्र सराफ, लालचंद्र चौरसिया, लक्ष्मीशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विक्रमा अंबेडकर तथा संचालन संतोष सिंह ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago