पूर्वांचल में अलर्ट- निपाह वायरस का बढ़ा खतरा, ऐसे करें बचाव

निपाह वायरस मनुष्‍यों को संक्रमित सुअर, चमगादड़ या अन्य संक्रमित जीवों के सम्पर्क में आने से फैलता है। यह वायरस चमगादड़ से फलों में, इंसानों और जानवरों में फैलता है। खजूर की खेती करने वाले लोग इस संक्रमण के चपेट में जल्दी आते हैं। यह वायरस पहली बार 1998 में मलेशिया की निपाह प्रान्त में सामने आया था। इसी कारण इसका नाम निपाह वायरस रखा गया। भारत में सबसे पहले 2001 में सिलीगुड़ी और 2007 में नादिया में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। इसमें फ्रुट बैट सबसे खतरनाक चमगादड़ होता है।
लक्षण
इस बीमारी में प्रारम्भ में सिर में तेज जलन, सिर दर्द और बुखार होता है। बुखार के साथ मरीज मानसिक रूप से सुस्त तथा कन्फ्यूजन की अवस्था में होता है। कुछ मामलों में सांस लेने में भी दिक्कत आती है। 24 से 48 घंटे में लक्षण काबू में न हो तो इंसान कोमा में चला जाता है।

बचाव
यह वायरस जानवरों से इंसान में फैलता है, इसलिए जानवरों से सीधे सम्पर्क में आने से बचें। चमगादड़ और सुअर से दूर रहें। पेड़ से गिरे हुए फल न खायें। खजूर खाने से परहेज करें। प्रभावित देशों की यात्रा न करें। संक्रमित रोगी एवं जानवरों के पास बिना सुरक्षा उपाय के न जाएं। फलों या सब्जियों पर यदि जानवरों के खाये जाने के निशान हो तो न खरीदें, न ही खाएं।

यह सुअरों से फैलता है, इसलिए मांसाहार से भी बचें। किसी भी प्रकार की लक्षण दिखने पर बिना देरी किये नजदीकी अस्पताल में जाएं। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी आरएन तिवारी ने दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को सूचना के साथ सतर्क होना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago