Categories: बलिया

बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या, कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि रुपयों के लेनदेन के चलते 40 वर्षीय उमेश यादव की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना फेफना के अगरसंडा की है। जहां 40 वर्षीय उमेश यादव रहता था। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता था। गांव के टावर के पास ही उनका मकान था। घटना वाली रात करीब 10 बजे जब वह घर पर था, तभी कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आस-पडौस के लोग पहुंचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी।

उमेश यादव जमीन के कारोबार से जुड़ा था। वह मेहनत कर अपना घर बनवा रहा था। गांव से सटे पश्चिम पर उसने प्लाटिंग किया है। बुधवार की रात में भी वह अपने निर्माणाधीन मकान पर था। तभी बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई छोटेलाल का कहना है कि उमेश की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी की कानून यूपी पर सवाल खड़े किए है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, यूपी अपराध में डूबा हुआ है। उन्होने आगे लिखा, ‘BJP 2.0 के राज में,यूपी अपराध में डूबा’।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago