Categories: दुनिया

UAE ने नियम में किया बदलाव, अब भारतीयों के लिए वर्क वीजा लेना हुआ आसान

संयुक्त अरब अमीरात ने बड़ा बदलाव करते हुए  वर्क वीजा के लिए अच्छे आचरण के लिए दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को स्थगित कर दिया है। अगले आदेश तक यह फैसला लागू रहेगा। संयुक्त अरब अमीरात सरकार के इस फैसले से हजारों उन भारतीय को सहूलियत होगी, जो हर साल वहां काम करने जाते हैं। यूएई के मानव संशाधन एवं प्रवास मंत्रालय ने इसकी घोषणा रविवार को की। यह बदलाव एक अप्रैल से लागू होंगे। इस सर्टिफिकेट को ‘पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट’ भी कहा जाता है, जो कि चार फरवरी से अनिवार्य किया गया था।

जो भी भारतीय यूएई में काम करने जाता है उसे अपuaeने नजदीकी पुलिस स्टेशन से प्राप्त सर्टिफिकेट दिखाना होता था, जिसमें यह बताया जाता था कि उसके खिलाफ कोई भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नई दिल्ली स्थित यूएई वीजा सेंटर के डायरेक्टर रेहाब अली अल मंसूरी ने एक बयान जारी करके कहा है, ‘सभी अधिकृत वीजा एजेंट्स को जानकारी दे दी गई है कि 02/04/2018 से वर्क वीजा प्रक्रिया के लिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी।’

यूएई दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि नए नियम भारत, पाकिस्तान सहित कुछ सार्क देशों के नागरिकों पर लागू किया गया था। यूएई के भारत में दिल्ली, मुबंई और तिरुवंनतपुरम में वीजा सेंटर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अकेले वीजा सेंटर ने पिछले साल करीब 50 हजार वर्क वीजा जारी किए थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago