लखनऊ में प्रियंका और राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ पहुंचे।

हवाई अडडे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरपूर गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया।

राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। हवाई अड्डे से तीनों नेताओं का रोडशो शुरू हुआ। उत्साही कार्यकर्ताओं में ‘सेल्फी’ लेने की होड़ मच गयी। प्रियंका का ‘रथ’ राजधानी की प्रमुख सड़कों से होकर गुजर रहा है और अंत में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगा।

प्रियंका, राहुल और सिंधिया के रथ पर रास्ते में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा कर रहे हैं। रोडशो के मार्ग पर तमाम जगहों पर पंडाल और स्टेज लगाये गये हैं, जहां रथ ठहरेगा और कार्यकर्ता अपने नेताओं का स्वागत करेंगे।

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रदेश आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ प्रियंका और राहुल के पोस्टर से पटी पड़ी है। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का जोरदार स्वागत किया है। एयरपोर्ट से लेकर जगह-जगह स्वागत के लिए मंच और पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।

करीब 15 किलोमीटर तक चलने वाला यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ से शहीद पथ तिराहा, अवध चौराहा, आलमबाग चौराहा, नाथा होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लालबाग तिराहा, हजरतगंज चौराहा, विक्रमादित्य चौराहा होते हुए कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन तक जाएगा।

रोड शो से एक दिन पहले रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह ‘‘नयी तरह की राजनीति” शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।

प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए कहा, ‘‘मैं आप सब से मिलने के लिए कल लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि साथ मिल कर हम नयी तरह की राजनीति शुरू करेंगे, ऐसी राजनीति जिसमें आप सब हित धारक होंगे…मेरे युवा मित्रों, मेरी बहनों और यहां तक कि सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनी जाएगी।”

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago