Categories: Uncategorized

प्रियंका-ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्या-क्या बोलीं प्रियंका गांधी ?

यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महान दल से गठबंधन कर लिया है। इसके बाद प्रियंका-ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इसकी जानकारी दी है। इस दौरान सिंधिया ने पहले इसकी जानकारी दी फिर इसके बाद प्रियंका गांधी ने भी आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गाँधी ने कहा है कि वह चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं और इसमें वह जी जान लड़ा देंगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का भी ज़िक्र किया है । उन्होंने कहा है कि राहुल गाँधी सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा है कि इसलिए महान दल को साथ लिया गया । आपको बता दें कि प्रियंका गाँधी के सक्रीय राजनीति में आने के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल पुथल मची हुई है। शुरुआत में सपा और बसपा ने अपने गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी थी। हालाँकि यह ज़रूर कहा गया था कि गठबंधन सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। अखिलेश यादव इसी फैसले को बता रहे थे कि गठबंधन में कांग्रेस को दो सीटें दी गई हैं। लेकिन अब प्रियंका गांधी के आने के बाद से स्थिति बदल गई है।

भाजपा से लेकर गठबंधन खेमा भी प्रियंका गांधी के आने के बाद से चौकन्ना हो गया है और अब कहा जा रहा है कि गठबंधन में कांग्रेस को शामिल किया जाएगा।
अभी हाल ही में खबर आई थी कि गठबंधन की तरफ से कांग्रेस को 14 सीटें देने का विचार किया जा रहा है। लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है और किसी के भी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर ऐसा ऑफर कांग्रेस के पास आता है तो क्या वह इसे स्वीकार करेगी क्योंकि कांग्रेस का मानना है कि वह प्रियंका के आने के बाद तीस सीटें जीत सकती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

3 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

3 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

4 weeks ago