Categories: बलिया

बलिया में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां तेज, जायज़ा लेने पहुंची केंद्रीय अधिकारियों की टीम

देश के गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बलिया के बैरिया में आएंगे। वह सिताबदियारा स्थित जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कई विकास योजनाओं के घोषणा के साथ कई विकास कार्यों की आधारशिला अमित शाह द्वारा रखी जाएगी।

इसको लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों की टीम सिताबदियारा पहुंची। जहां अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल, मंच व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, सांस्कृतिक मंत्रालय के अवर सचिव के साथ विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारी मौजूद थे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि 11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुरलीछपरा के उप ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि गृहमंत्री व प्रदेश के कई मंत्रियों के आगमन होने से प्रदेश के अंतिम छोर बैरिया विधानसभा में विकास मामले में कई ऐतिहासिक घोषणा होने की संभावना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago