Categories: बलिया

सीएम योगी के बलिया दौरे को लेकर तैयारियां तेज, राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नंबवर को बलिया आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं तो वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। कहा जा रहा है कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

साथ ही पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसको लेकर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंच आदि बनाने का काम तेज कर दिया गया है। वहीं सीएम के कार्यक्रम को लेकर राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने नारायणी टॉकीज कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया।

बैठक में राज्यमंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा। कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोग अभी से कमर कस कर पूरी तन्मयता से लग जाएं।

इसके साथ ही 4 नंबवर को भी नगर विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी टॉकीज स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 3 बजे से होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago