बलिया- पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन की शुरुआत, जानिए आपको कहां करना है नामांकन ?

बलिया डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 13अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 14 के अवकाश के बाद 15 तारीख को नामांकन का अंतिम दिन होगा। क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अपने-अपने ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

आप जानिए आपको कहां करना है नामांकन

मुरली छपरा ब्लाक के अंतर्गत वार्ड नंबर 1, 2 व 3, बैरिया ब्लाक क्षेत्र के वार्ड नंबर 4, 5 व 6 , रेवती ब्लाक क्षेत्र के वार्ड नंबर 7, 8 व 9 के प्रत्याशी उप संचालक चकबंदी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बांसडीह, बेरूआरबारी व मनियर ब्लाक अंतर्गत वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 के प्रत्याशी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में करेंगे। इसके अलावा पंदह व नवानगर ब्लाक के अंतर्गत 18, 19, 20, 21, 22, 23 के प्रत्याशी अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट में करेंगे। सीयर नगरा ब्लाक अंतर्गत वार्ड नंबर 24, 25, 26, 27 और 28, 29, 30, 31, 32, 33 जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट करेंगे। रसड़ा व चिलकहर के अंतर्गत 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41के प्रत्याशी अपर जिलाधिकारी भू राजस्व न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट करेंगे। सोहांव, गड़वार व हनुमानगंज अंतर्गत वार्ड नंबर 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51 नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में करेंगे।
दुबहर व बेलहरी ब्लाक अंतर्गत 52,53, 54, 55, 56, 57, 58 के प्रत्याशी उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष माडल तहसील में करेंगे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी का नाम व मोबइल नंबर इस प्रकार से हैं

मुरली छपरा, बैरिया, रेवती ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकुमार यादव (असिस्टेंट कमिश्रर वाणिज्य कर)-7235003388

बांसडीह, बेरूआरबारी, मनियर के सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार (असिस्टेंट कमिश्रर वाणिज्य कर)-7235003451

पंदह व नवानगर के सहायक निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश (खाद्य व सुरक्षा अधिकारी)- 8004020839

सीयर व नगरा के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र त्रिपाठी ( लोनिवि विभाग)- 9415165411

रसड़ा, चिलकहर ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी )- 9453999893

सोहांव, गड़वार व हनुमानगंज के सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर ( अर्थ एवं संख्या अधिकारी बलिया)- 9412376343

दुबहर व बेलहरी के सहायक निर्वाचन अधिकारी क्षितिज जायसवाल (सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड)- 9540652575

चुनाव कार्यक्रम पुरा विवरण

13 और 15 अप्रैल को नामांकन सुबह आठ बजे से लेकर पांच बजे तक। 16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से समाप्ति तक नामांकन पत्र की संवीक्षा। 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक पर्चा वापसी, 18 अप्रैल तीन बजे से समाप्ति तक प्रतीक आवंटन, 26 अप्रैल सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान। दो मई को आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना।

निर्वाचन अधिकारी की कमान मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को दी गई है। जिसका मोबाइल नंबर 9454417953

सतीश

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago