देश का सबसे लंबा हाई-वे होगा ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे’, जानिए इससे जुड़ी 10 खास बातें

यूपी की बीजेपी सरकार लखनऊ से गाजीपुर तक देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी कर रही है. इसे ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस वे’ नाम दिया गया है. 14 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे. 354 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा. ये ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा जिसपर शायद ही कभी जाम की समस्या हो. एक्सप्रेस-वे के जरिए लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा साढ़े 4-5 घंटे में पूरी होगी. balliakhabar.com अपने रीडर्स को बता रहा है एक्सप्रेस-वे जुड़ी खास बातें…

1. यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से गाजीपुर तक बनेगा. लखनऊ के चंदसराय गांव से शुरू होगा एक्सप्रेसवे और गाजीपुर के हैदरिया गांव तक बनेगा. दिल्ली से गाजीपुर की दूरी कम होगी

2. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 353 किलोमीटर लंबा होगा. ये देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा.

3. एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चंदसराय गांव से शुरू होगा और गाजीपुर के हैदरिया गांव तक बनेगा.

4. लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद साढ़े 4 से 5 घंटे में पूरी होगी.

5. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ, बाराबंकी, फैज़ाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आज़मगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा.

6. एक्सप्रेस-वे 6 लेन का होगा, जो कि 8 लेन तक बढ़ सकेगा.

7. इस एक्सप्रेस वे को अयोध्या, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर से लिंक रोड के माध्यम से जोड़ा जाएगा.

8. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में आजमगढ़ से गोरखपुर के लिए नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा. ये लगभग 100 किलोमीटर का लिंक एक्सप्रेस-वे होगा, जो योगी के गृह जनपद को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा.

9. 2 साल 6 महीने में एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

10. इस एक्सप्रेस-वे की खासियत ये होगी कि ये सभी बाजारों के नजदीक से होकर गुजरेगा.

अखिलेश ने इस एक्सप्रेस-वे को बताया था ड्रीम प्रोजेक्ट
यूपी के सीएम रहे अखिलेश यादव ने दिसंबर 2016 को जब इस परियोजना का शिलान्यास किया था, तब इसका बजट 20 हजार करोड़ रुपए बताया गया था. इसमें से 7 हजार करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण में खर्च होने थे. इसका शिलान्यास करते हुए तब अखिलेश ने कहा था कि यदि हम सत्ता में लौटे तो तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरह इस एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन भी शानदार होगा. अखिलेश यादव ने इसे अपना दूसरा बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago