बलिया में इन दिनों चुनावी पारा उबाल पर है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने प्रत्याशी तमाम तरह के दांवपेंच अपना रहे हैं। इसी बीच जोड़तोड़ की राजनीति भी चरम पर है। सियासी गुटों में फूट भी देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ नजारा सिकंदरपुर विधानसभा में देखने को मिला। जहां ग्राम सभा बरा पन्नो में भाजपा विधायक और नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक लोंगों ने सुभासपा की सदस्यता छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
इस दौरान शिवदास राजभर, सुरेन्द्र राजभर, हीरा राजभर, साधु राजभर, विपुल राजभर ने प्रमुख रुप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय यादव ने कहा कि सर्व समाज के विकास के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनानी होगी। उन्होंने भाजपा की तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीतियों को चरितार्थ करते हुए योगी और मोदी की सरकार ने प्रदेश और देश का विकास किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। हताश और निराश विरोधी अनाप शनाप प्रलाप कर रहे हैं। इस मौके पर राजू प्रसाद तुरैहा, कुण्डल गुप्ता, विमलेश गुप्ता, रविन्दर तुरैहा, शशि तुरैहा, अरविंद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…