पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ़ खोला मोर्चा

बलिया के गड़वार थाना इलाके से पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को कथित तौर पर बिना किसी बात के थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वहां खड़े लोगों ने पुलिस के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया। लोगों के इस विरोध को देखते हुए पुलिस को वहां से जाना पड़ा।

मामला गड़वार थानाक्षेत्र के रतसर कस्बे का है। बताया जा रहा है कि हर रोज़ की तरह मंगलवार को भी गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी यहां वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकारिया कला का एक युवक उसी मार्ग से अपनी कार लिए गुज़र रहा था। पुलिस ने कार को देखा तो उसे चेकिंग के लिए रुका लिया। जिसके बाद कागज़ न पूरे होने के चलते पुलिस ने कार का चालान कर दिया। लेकिन बात चालान तक ही नहीं रुकी। पुलिस ने इसी दौरान कथित तौर पर युवक को बिना किसी बात के थप्पड़ जड़ दिया।

थानाध्यक्ष द्वारा थप्पड़ जड़े जाने से युवक हैरान हो गया, उसने थानाध्यक्ष से पूछा कि आखिर उसे थप्पड़ क्यों मारा? उसकी ख़ता क्या है? थानाध्यक्ष और युवक के बीच ये बहस जैसे ही बढ़ी वहां खड़ी भीड़ भी युवक के समर्थन में आ गई और पुलिस का विरोध करने लगी। थोड़ी ही देर में वहां हंगामा इतना बढ़ गया कि थानाध्यक्ष को वहां से जाना पड़ा।

बता दें कि गड़वार थाना इलाके में पुलिस लॉकडाउन के समय से ही ‘चालान काटो’ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने युवक के खिलाफ़ ये हिंसक कार्रवाई की, जिसको लेकर भीड़ का आक्रोश देखने को मिला। माना जा रहा है कि अब इलाके के लोग पुलिस के इस अभियान से तंग आ चुके हैं, इसी वजह से पुलिस के खिलाफ़ उनका ग़ुस्सा फूट रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago