दोस्त कोरोना पाॅजीटिव, बलिया के इस जगह रह रहे संदिग्ध युवक को पुलिस ने उठाया

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर चांदमारी के पास एक कोरोना संदिग्ध को गुरुवार को स्वास्थ्य महकमे व पुलिस की टीम ने पकड़ा है.

उसे टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल के ओइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. इस दौरान आनंद नगर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े ग युवक नोयडा में रहता था. उसका रुम पार्टनर कोरोना पाजीटिव होने पर उसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिली थी. जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी.

गुरुवार को पता चला कि वह नगर के आनंद नगर स्थित चांदमारी का रहने वाला है. इन दिनों अपने गांव गया हुआ है. जिसे पुलिस ने गांव से बुलाकर उसे आइसोलेशन वार्ड भेजवाया. उसका सेंपल भी रात में लेकर जांच के लिए वाराणसी के बीएचयू भेजा जाना है. जिला प्रशासन के कंट्रोल रुम के अफसरों ने भी इस बात की पुष्टि की है.

अगर इस युवक की रिपोर्ट पाजीटिव आती है तो उससे जुड़े लोगों की भी जांच करायी जाएगी. बताया जा रहा है कि उक्त युवक करीब 10 दिनों पूर्व में नोएडा से आया था और बलिया में ही रह रहा था. हालाँकि बलिया अबतक  कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago