फोटो साभार - tweet by @balliapolice
हाइटेक पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए यूपी पुलिस ने यूपी की जनता की समस्याएं ट्विटर के जरिये हल करने में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी के चलते यूपी पुलिस को ट्विटर की तरफ से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इस क्रम में बलिया पुलिस भी पीछे नहीं है ।
बलिया पुलिस के ट्विटर हेंडल पर जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण व पुलिस के सराहनीय कार्यों के प्रचार-प्रसार से पुलिस का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए डीजीपी कार्यालय की ओर से पीआरओ सेल में तैनात सिपाही सूर्यप्रताप को सम्मानित किया गया है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने आरक्षी को प्रशस्ति पत्र दिया। जवान को यह सम्मान पुलिस के ट्वीटर सेवा के सफल संचालन, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण व पुलिस के सराहनीय कार्यों के प्रचार-प्रसार से पुलिस का मान-सम्मान बढ़ाने पर दिया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…