Categories: नौकरी

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2016 लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

आपको बता दें कि यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती की सीधी परीक्षा पिछले साल 12 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच हुई थी। जिसमें परीक्षार्थियों ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर व अग्निशमन अधिकारी के लिए ऑनलाइन परीक्षा दी थी।

आपको बता दें कि यूपी में  दरोगा पदों की यह भर्ती 2016 में अखिलेश सरकार द्वारा निकाली गई थी। अब ज्यादा दिनों तक उम्मीदवारों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उनका यह इंतजार बहुत जल्दी खत्म होने वाला है। जब इस दरोगा भर्ती की Online Exam करवाई जा रही थी तो उसी दौरान कुछ सवालों को लेकर आपत्तियां आई थीं।

भर्ती बोर्ड द्वारा दरोगा भर्ती 2016 की Answer sheet जारी करने के बाद ही विवाद शुरू हो गया था। उम्मीदवारों द्वारा कई प्रश्नों को गलत बताकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। जिसके कारण दरोगा भर्ती में आगे की प्रक्रिया यानी शारीरिक परीक्षा व डाक्यूमेंट सत्यापन को रोक दिया गया था। लेकिन अब भर्ती बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की दरोगा भर्ती के लिए 2016 में कुल 3307 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। इस 2016 की भर्ती में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के 2400 पद हैं।

जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए दारोगा के कुल 600 पद ही सृजित किए गए थे। इसक् अलावा पीएसी प्लाटून कमांडर के 210 पद और आफिसर के 97 पद निकाले गए थे। जब यूपी में योगी सरकार आई तो उसके द्वारा जुलाई 2017 में लिखित परीक्षा का आयोजन कर दिया गया। योगी सरकार में 17 जुलाई से परीक्षा शुरू हुई लेकिन पेपर लीक होने के बाद पूरी लिखित परीक्षा निरस्त कर दी गई। फिर लगभग 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद 12 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।

उम्मीदवार दरोगा भर्ती की अधिक जानकारी उसकी आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago