Categories: बलिया

बलिया में पुलिस विभाग ने चलाया सफाई अभियान, एसपी ने आवास पर फहराया तिरंगा

बलियाः भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया के समस्त थानों, चौकियां, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में वृहद श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड, फैमिली क्वार्टर्स के आसपास, बैरकों के अंदर व छतों पर साफ सफाई की गई। इस सफाई अभियान में अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा श्रमदान किया गया।

इसके बाद बलिया एसपी ने एसपी आवास पर ध्वाजारोहण किया। वहीं इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के घर जाकर भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी कर्मचारियों के घर ध्वजारोहण किया गया। सभी कर्मचारियो को मिठाई वितरण करते हुए शुभकामनाएं दी गई। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के बारे जागरुक किया गया। इसके साथ ही साथ समस्त थानों/चौकियों, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा 11 अगस्त और 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी, नगर व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago