बलिया में ट्रेनी IAS से सिपाही ने किया दुर्व्यवहार, गिरफ्तार, जानें कौन हैं अन्नपूर्णा गर्ग

बलिया में तैनात महिला ट्रेनी आईएस अफसर अन्नपूर्णा गर्ग से  दुर्व्यवहार और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

घटना रेवती नगर पंचायत के वार्ड 13 में हुई। प्रधानमंत्री आवास की जांच के दौरान हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी की तैनाती गोरखपुर जनपद में है। प्रधानमंत्री आवास की एक महिला लाभार्थी की शिकायत पर एसडीएम बांसडीह/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग रेवती नगर पंचायत के वार्ड 13 में जांच करने गई थीं।

वह जमीन की पैमाइश करा रही थीं। इसी दौरान एक युवक आया और एसडीएम गर्ग से बदसलूकी करने लगा।

सुरक्षाकर्मियों के मना करने पर उसने हाथापाई की और कहा कि पुलिस में हूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कौन हैं अन्नपूर्णा गर्ग

अन्नपूर्णा गर्ग हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाली हैं । अन्नपूर्णा ने 10वीं गीता कान्वेंट स्कूल से और 12वीं एमवीएन सेक्टर-17 से की है और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है ।

अन्नपूर्णा गर्ग के पिता राजेंद्र गर्ग बिजनेसमैन हैं, जबकि मां मीना गर्ग हाउसवाइफ हैं । अन्नपूर्णा गर्ग ने सिविल सेवा परीक्षा-2015 में 68वीं रैंकिंग हासिल की है । अन्नपूर्णा ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। वह ट्रेनी आईएएस के रूप में यूपी में तैनात की गई हैं ।

नोटिस बोर्ड पर चिपकाया यह आदेश, लोग हैं गदगद
बांसडीह एडीएम ने नोटिस बोर्ड पर एक नोटिस लगाया है कि आम लोग अपनी समस्या के लिये सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक आकर उनके कार्यालय में स्वयं आकर मिल सकते हैं , उन्हें अधिवक्ता लाने की जरूरत नहीं है । लोग इस आदेश से काफी खुश हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago