Categories: बलिया

बलिया के हैबतपुर में पीएम मोदी की जनसभा आज, प्रियंका गांधी बांसडीह में करेंगी प्रचार

बलिया में आज का दिन पूरी तरह राजनैतिक होने वाला है। आज जिले में पीएम मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैबतपुर गांव में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी घर-घर जनसंपर्क करेंगी।

हैबतपुर में पीएम मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर गतिविधियों पर जिला प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दो हजार पुलिसकर्मियों पर रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर एडीजी स्तर से लेकर सिपाही तक की ड्यूटी लगाई गई है। एसपीजी की देखरेख में तैयारी पूरी कर ली गई है। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए शहर में रूट डायवर्जन किया गया है।

वहीं पीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं मंच से तकरीबन सौ मीटर पर बने हेलीपैड का निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचे। साथ ही मंच तक जाने के लिए मार्ग का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। एडीजी श्रीराम कुमार ने एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्प डेस्क लगाई गई है। वहीं अग्निशमन विभाग की भी 1 दर्जन गाड़ियां कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगी। वहीं पीएम के आगमन के मद्देनजर रविवार को रैली प्रभारी अशोक गोंगा, विजय बहादुर दुबे, जयप्रकाश साहू, सुनिता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, देवव्रत दुबे, रंजना राय, संतोष सिंह, संजीव डम्पू ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिहाज से छह पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 24 क्षेत्राधिकारी, 67 निरीक्षक, 234 उप निरीक्षक, 782 हेड कांस्टेबल, पांच महिला उप निरीक्षक, 208 महिला कांस्टेबल, चार टीआई, 12 टीएसआई, 24 हेड कांस्टेबल टीपी, 48 कांस्टेबल टीपी, तीन कंपनी पीएसी, 114 एलआई आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं कुछ रुट भी परिवर्तित किए गए हैं। बैरिया की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो रसड़ा, गड़वार, नगरा, फेफना की तरफ जाना चाहते है, वह चिरैया मोड़ से सहतवार बाँसडीह, सुखपुरा होकर जाएंगे। इसके अलावा सिकन्दरपुर, उभाँव की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो रसड़ा, नगरा, फेफना की तरफ जाने के लिए सुखपुरा-गड़वार होकर जाएंगे। बक्सर, रसडा, फेफना की तरफ से छपरा की तरफ जाने के लिए वह फेफना से गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह होकर जाएंगेे।। बांसडीह की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहन जो फेफना, रसड़ा, बक्सर की तरफ जाना चाहते है वह सुखपुरा, गड़वार होकर जा सकते हैं।

वहीं कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को बलिया आएंगी। सुबह 11.00 से 11.50 तक बांसडीह विधानसभा के सहतवार में घर-घर जनसंपर्क करेंगी। 12.15 पर फेफना पहुंचेंगी। 12.20 से जनसभा को संबोधित करेंगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था की क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रीति त्रिपाठी संग सीआरपीएफ के अधिकारी अलर्ट पर हैं वहीं कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago