Categories: देश

PM मोदी के विदेश दौरों पर अब तक खर्च हुए 355 करोड़, RTI से खुलासा

PM नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे हमेशा से विपक्षी दलों के निशाने पर रहे हैं. उनके हर दौरे पर विपक्षी दल सवाल जरूर उठाते हैं और अब आरटीआई के तहत जो खुलासा हुआ है उससे तो विपक्षी दलों के उन पर निशाना साधने का नया हथियार मिल गया है.

आरटीआई के तहत खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 48 महीने के अपने शासनकाल में अब तक 50 देशों से ज्यादा 41 विदेश दौरा किया है. और इस यात्रा के दौरान कुल 355 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश दौरे को लेकर बेंगलुरु के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने जानकारी मांगी थी. आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अपने कार्यकाल में मोदी करीब 165 दिन देश से बाहर रहे.

7 दौरों का बिल आना बाकी

खास बात यह है कि प्रधानमंत्री ऑफिस पीएमओ ) की वेबसाइट पर भी प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल (48 महीने) के दौरान विदेश दौरे की जानकारी उपलब्ध है. पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार इन यात्राओं में 30 यात्रा चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए की गई और इसका भुगतान भी कर दिया गया.जबकि इस साल फरवरी से जून तक के 7 विदेशी दौरों का बिल अभी नहीं मिला है जिस कारण भुगतान नहीं किया गया. शेष 5 यात्राएं भारतीय वायुसेना बीबीजे एयरक्रॉफ्ट के जरिए की गई.

मोदी का सबसे महंगा दौरा
मोदी का सबसे महंगा विदेशी दौरा अप्रैल 2015 में रहा जब वह यूरोप के बाद कनाडा के दौरे पर गए जिसमें वह फ्रांस और जर्मनीके बाद कनाडा के दौरे पर गए और इस दौरान सवा 31 करोड़ (31,25,78,000) रुपए खर्च हुए.

उनका सबसे सस्ता विदेशी दौरा भूटान का रहा जब वह बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले विदेशी दौरे पर गए. इस दौरे पर सरकार ने 2 करोड़ 45 लाख 27 हजार 465 रुपए खर्च किए. मोदी ने भूटान का दौरा 15-16  जून, 2014 को किया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago