28 फरवरी को बलिया में PM मोदी, यहाँ देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बलिया। विधानसभा चुनाव के आखिरी दिनों में अब प्रचार चरम पर है। चुनाव के महासंग्राम में अब महायोद्धा भी नजर आने वाले हैं। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल की जनता को संबोधित करेंगे। बलिया में प्रधानमंत्री की सभा होने वाली है। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर बलिया प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर रहा है। यातायात व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

बता दें बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर छठवें चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। और मतदान से पहले अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शहर से सटे माल्देपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली का कार्यक्रम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी प्रचार अभियान का समापन माल्देपुर में ही जनसभा के साथ किया था। इसके बाद मई 2016 को उज्ज्वला योजना की शुरूआत भी माल्देपुर में ही उन्होंने की थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वे यहां जनसभा कर चुके हैं।

माल्देपुर में पीएम की चौथी सभा- प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा माल्देपुर से सटे हैबतपुर के मैदान को शायद शुभ मानती है। यही कारण है कि उनकी इस जगह पर चौथी जनसभा करने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि छठवें और 7वें चरण में होने वाले आसपास के जनपदों के प्रत्याशियों के लिए पीएम माल्देपुर से ही चुनावी संदेश देंगे। ऐसे में उनके इस कार्यक्रम में भी भारी भीड़ जुटने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम- प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हर बार शहर से सटे माल्देपुर मोड़ के पास हैबतपुर के सिवान में होता है। इस बार भी उनका कार्यक्रम उसी जगह पर होगा। प्रधानमंत्री के आने से पहले सुरक्षा एजेंसिया भी जनपद में सक्रिय हो गई हैं। वह छोटे-बड़े सभी तरह के मामलों और अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों से भी संपर्क किया गया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी हर लिहाज से तैयारी की कई गई है।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम- 28 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री महाराजगंज हेलीपैड पहुंचेंगे। और फिर 2 बजकर 40 मिनट पर बलिया हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री 5 मिनट में बलिया हेलीपैड पर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद वाय रोड वह सभा स्थल पर 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे। जहां वह 3 बजकर 30 मिनट तक रूकेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद 3 बजकर 45 मिनट पर वापस बलिया हेलीपैड पहुंच जाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश में भी कार्यकर्ता जुटें हैं। चुनाव से पहले पीएम की सभा से प्रत्याशियों का हौसला भी काफी बढ़ गया है। हालांकि देखना होगा कि प्रधानमंत्री की सभा से बलिया के चुनाव पर कितना असर पड़ता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago