Categories: बलिया

Ballia- सिताबदियारा में बनेगा पीपा पुल, 50 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा

बलिया। सिताबदियारा के बिहार की सीमा में लाला टोला-रिविलगंज के बीच सरयू नदी पर पीपा पुल बनेगा। जिससे सिताबदियारा की करीब 50 हजार की आबादी को सुविधा मिलेगी। अब सिताबदियारा सीधे बिहार से छपरा से जुड़ जाएगा। सिताबदियारा वासियों को छपरा जाने के लिए 40 किमी के बजाए मात्र 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।

बता दें सिताबदियार का एक हिस्सा यूपी में है तो कुछ हिस्सा बिहार में है। सिताबदियारा के पूरवा लाला टोला स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार आए और लाला टोला से रिविलगंज के बीच सरयू पर पीपा पुल बनवाने की घोषणा की। जिससे सिताबदियारावासियों में काफी खुशी है।

क्योंकि सिताबदियारा के लोगों के लिए नजदीकी बाजार, अस्पताल आदि के लिए बिहार प्रांत के रिविलगंज छपरा आना-जाना होता है। लोग अपने बच्चों को पढ़ाने, इलाज करवाने और अपने विभिन्न प्रकार के निजी कार्यो के लिए काफी खर्च कर छपरा जाते-आते हैं अब पीपा पुल बन जाने से सिताबदियारा रिविलगंज छपरा की दूरी महज 15 किमी हो जाएगी जिससे आना-जाना बहुत ही आसान हो जाएगा।

यूपी में इन पंचायत के बाशिंदों को मिलेगा लाभ– खवासपुर पंचायत के करीब 10 हजार, कोडरहा नौबरार (जयप्रकाशनगर ) की करीब 15 हजार, इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगावां) की करीब 10 हजार निवासियों को सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं क्षेत्र के किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। सिताबदियारा में केला, मटर, सब्जी आदि की खेती बड़े पैमाने पर होती है। लक्ष्मण छपरा, फकरू टोला, शिवन टोला, चांददीयर, टोला बाजराय के, टोला फतेह राय के आदि गांवों के किसानों के लिए मुख्य बाजार रिविलगंज ही है।

किसानों को पीपा पुल बनने से लाभ होगा। क्योंकि सभी किसान सिताबदियारा में खेती कर 40 किमी की दूरी तय कर अपना सामान बेचने जाया करते थे। जो अब 15 किलोमीटर की दूरी होने से समय व पैसे की बचत कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं बंधे पर चढ़कर पीपा पुल बनाने के लिए जायजा लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस जगह पर उन्होंने निरीक्षण किया। वहीं, पीपा पुल बनेगा। पीपा पुल लाला टोला स्थित जेपी ट्रस्ट के सामने से शुरू होकर सरयू नदी के उस पार रिविलगंज के पास गौतम ऋषि आश्रम के पास तक बनेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago