बलिया- पेट्रोल पंपों की जांच ​में मिली खामियां, मचा हड़कम्प, नोटिस जारी

बलिया
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर सोमवार को पांच पेटोल पंपों पर गुणवत्ता व अन्य व्यस्थाओं की जांच की गयी। सिटी मजिस्टेट विश्राम व जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय के नेतृत्व में हुई इस जांच में कुछ पंपों पर कई कमियां मिली। इन पेटोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

माना जा रहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। अचानक हुई इस जांच से अन्य पेटोल पंपों पर हड़कम्प की स्थिति बनी हुई थी।

बाट माप निरीक्षक व पूर्ति निरीक्षक के साथ दोनों अधिकारी पहले चित्तू पांडेय चौराहे पर स्थित दोनों पेटोल पंप पर जा धमके। पैमाने से पेटोल व डीजल की मात्रा व मिलावट की जांच में सबकुछ ठीक मिला। लेकिन अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं नदारद मिलीं। गोरख प्रसाद एंड सन्स पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था नहीं थी।

जबकि दूसरे पेटोल पंप पर साइन बोर्ड व हवा भरने की मशीन नहीं मिली। इन दोनों को कारण बताओ नाटिस जारी किया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

इसके बाद कुंवर सिंह चौराहे पर स्थित साई सर्विस स्टेशन व जीराबस्ती स्थित बलिया एनर्जी पॉइंट व मां ब्राम्हणी फीलिंग स्टेशन पर भी सघन जांच की गई। इन पंपों पर करीब सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद थीं। उधर, अचानक हुई इस जांच से अन्य पेटोल पंपों पर हड़कम्प की स्थिति बनी हुई थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago