Categories: बलिया

PET परीक्षा : रेलवे ने वाराणसी- गोरखपुर और बलिया के लिए शुरु की स्पेशल ट्रेन

बलिया। रेलवे प्रशासन ने PET परिक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। वाराणसी मंडल से परीक्षा विशेष गाड़ियों को चलाया जा रहा है। ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।

आज यानी शनिवार को शाम 6 बजे गाड़ी संख्या 05110 देवरिया सदर से वाराणसी सिटी के लिए ट्रेन चलाई गई। जो सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रात 11 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। साढ़े 11 बजे गाड़ी संख्या 05130 वाराणसी सिटी से गोरखपुर के लिये परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। जो सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी तरह शनिवार को शाम 7 बजे गाड़ी संख्या 05158 वाराणसी सिटी से बलिया के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई गई। जो सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रात 22:45 बजे बलिया पहुंचेगी। रविवार को 4 बजे गाड़ी संख्या 05109 वाराणसी सिटी से देवरिया के लिए चलाई जाएगी जो 08:30बजे देवरिया सदर पहुँचेगी।

रविवार शाम 6 बजे गाड़ी संख्या 05110 देवरिया सदर से वाराणसी सिटी के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। जो 11 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। रविवार 6 बजे गाड़ी संख्या 05129 गोरखपुर से वाराणसी सिटी के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। जो सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 17 अक्टूबर को 00:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।

शविवार रात 11:30 पर गाड़ी संख्या 05161 बलिया से प्रयागराज रामबाग के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। जो स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार सुबह 07:15 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। रविवार 6 बजे गाड़ी संख्या 05162 प्रयागराज रामबाग से बलिया के लिए परीक्षा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। जो सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 17 अक्टूबर को 01:30 बजे बलिया पहुंचेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago