बलिया- बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के ख़िलाफ़ लगे नारे ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

बलिया में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के बिच्छी बोझ गांव के लोग बेहद नाराज हैं। यहां के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए और वर्तमान सांसद के प्रति नाराजगी जाहिर की और उनका पुतला दहन किया।

ग्रामीण इसलिए नाराज हैं क्योंकि बीजेपी सांसद रविंद्र कुशवाहा 2014  में जीतने के बाद इस गांव में तीन बार आये और लोगों से सड़क बनवाने का वादा किया। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों ने इस बार 2019  के लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी  को वोट नहीं देने की बात की और कहा कि इस बार के चुनाव में नोटा का प्रयोग किया जायेगा।

इस दौरान गांव के लोगों ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा अपने पूरे कार्यकाल मे कभी भी हमारे क्षेत्र में नहीं आए और ना ही क्षेत्र में किसी तरह का कोई विकास कार्य हुआ, जिसका जीता जागता सड़कों की जर्जर स्थिति है।

आप को बता दें की सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद रविन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो वहीँ गठबंधन से बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा, कांग्रेस से राजेश मिश्र, चुनावी मैदान में हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago