सांकेतिक तस्वीर
पुलिसकर्मियों पर होने वाले हमले उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला बलिया (Ballia) का है, जहां भूमि विवाद को सुलझाने गये दारोगा और महिला सिपाहियों पर ही लोगों ने हमला बोल दिया. इतना ही नहीं महिलाओं ने ही महिला सिपाहियों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सिकन्दरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा कर इलाज शुरू करा दिया है. फ़िलहाल गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, बलिया (Ballia) के तहसील क्षेत्र सिसोटर गांव में रविवार को भूमि विवाद की सूचना मिली. खबर मिलते ही दारोगा लाल साहब गौतम, महिला सिपाही पल्लवी और प्रतीक्षा घटना स्थल पर पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने लाठी डंडे उठाये और पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. जिससे तीनों के काफी चोटें भी आयीं हैं.
दारोगा ने बताया कि उपेंद्र राय व बालेश्वर पासवान, श्रीभगवान पासवान, लल्लन पासवान के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. एक पखवारे पहले दोनों पक्षों ने प्रशासन की मौजूदगी में विवाद को हल काराया गया. बावजूद इसके जब उपेंद्र राय ने जमीन में दीवार खिंचवानी चाही तो दूसरे पक्ष की महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जिस पर उपेंद्र ने पुलिस को खबर कर दी.
खबर मिलते ही जैसे ही तीनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उग्र महिलाओं ने महिला कांस्टेबल का बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. इसे बचाने के लिए दारोगा तेजी से उसकी ओर बढ़ गए. इस पर एक महिला ने उनके ऊपर पत्थर से हमला कर दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई और खून से लथपथ हो गए. इसकी खबर पाते ही भारी संख्या में बलिया (Ballia) पुलिस वहां पहुंच गयी और मोर्चा संभाला. फिलहाल गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…