पेंशनर अब घर बैठे इस व्हाट्सअप नंबर पर भेेजें जीवित प्रमाणपत्र

 

बलिया: वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने कहा है कि प्रतिवर्ष मार्च-अप्रैल में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले सभी प्रकार के पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए कोषागार में आने से बचें। ऐसे पेंशनर घर में रहते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को संबोधित फोटोयुक्त प्रार्थना पत्र सादे कागज पर भेज सकते हैं, जिसमें पेंशनर का नाम, पीपीओ संख्या, विभाग का नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आधार नंबर स्पष्ट हस्ताक्षर हो। प्रार्थना पत्र कोषागार के ईमेल आईडी tobal@nic.in या व्हाट्सएप नंबर 9415841444 या 9450779654 पर भेजा जा सकता है। इसे प्रार्थना पत्र के आधार पर मार्च और अप्रैल की पेंशन भेजी जाएगी। उन्होंने बताया है कि लाकडाउन खुलने के बाद नियमानुसार बैंक से सत्यापित जीवित प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करना होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago