मणि मंजरी केस में आया भाजपा मंत्री के भाई का नाम, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप!

बलिया डेस्क : पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय के मामले में एक तरफ़ जहाँ मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ़्त से बाहर हैं और वह हाईकोर्ट की शरण में पहुँच गए हैं तो दूसरी तरफ़ अब पीड़ित परिवार ने पुलिस की जाँच पर सवाल उठाया है. उन्होंने पुलिस की जाँच को संदिग्ध बताया है.

उन्होंने कहा है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की तरफ़ इस मामले में भी सीबीआई जाँच की माँग की है. महिला पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और इस दौरान उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ईमानदार थी.

उन्होंने कहा है कि उन्हें इंसाफ़ चाहिए और इस मामले की जाँच सीबीआई करेगी तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा. उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता और जिला पंचायत चेयरमैन भीम गुप्ता अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है. पुलिस अभी तक बस ड्राइवर को ही गिरफ़्तार कर पाई है.

इस दौरान और चौंका देने वाल दावा करते हुए उन्होंने योगी सरकार के मंत्री और फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के भाई कमलेश तिवारी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कमलेश तिवारी भी नगर पंचायत चैयरमैन भीम गुप्ता समेत फर्जी भुगतान के खेल में शामिल थे.

वहीं इस मामले पर बलिया काँग्रेस ने भी बड़ा आरोप लगते हुए एक ट्वीट किया है काँग्रेस ने सवाल करते हुए लिखा है “स्व. मणि मंजरी के परिवार ने योगी सरकार में मंत्री श्री उपेन्द्र तिवारी जी के भाई कमलेश तिवारी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। क्या मुख्यमंत्री योगी जी निष्पक्ष जाँच करेंगे?”

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago