कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा दक्षिण भारत के राज्यों से होकर अब मध्यप्रदेश आ गई है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरी यात्रा आगर जनपद में प्रवेश कर चुकी है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बलिया के कांग्रेस नेता पवन तिवारी भी साथ साथ चल रहे हैं। वह आगर में यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के रवि नागर, विधायक कुणाल चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा के साथ साथ आदि अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जो कि यात्रा में 85 दिन से राहुल गांधी के साथ कदम कदम मिलाकर चल रहे हैं।
पवन तिवारी ने अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के आगर जनपद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी जी के हाथो को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। यह लड़ाई नहीं है, यह भारत को जोड़ने के लिए एक मुहिम है।
शारीरिक अस्वस्थता के कारण बहुत कोशिश के बावजूद भी अपने नेता राहुल गांधी जी से नहीं मिल सका, इसके लिए थोड़ा सा मन में कसक जरूर है, परन्तु भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर मानो पूरे शरीर और मन मस्तिष्क में नये ऊर्जा का संचार हुआ है। यह यात्रा कांग्रेस के लिए और कांग्रेसियों के लिए संजीवनी बूटी की तरह है। जिस तरह से पूरे भारत में एकाएक राहुल गांधी जी की प्रशंसा हो रही, युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गो में इनके लिए अथाह प्रेम उमड़ रहा है ,आने वाले समय में राहुल गांधी जी ही भारत वर्ष का नेतृत्व करने के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…