बलिया जिला अस्पताल से आक्सीजन सिलेंडर लेकर मरीज़ फरार!

बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में हमारे बलिया में कैसी मेडिकल सुविधा है, यह बात अब किसी से छुपी नहीं है. आए दिन इससे जुड़ी तमाम ख़बरें आती रहती हैं लेकिन इस बीच अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है.

दरअसल मामला कुछ यूँ है कि बलिया के जिला अस्पताल से एक मरीज़ आक्सीजन सिलेंडर फरार हो गया है. इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी है. बताया जा रहा है कि आक्सीजन सिलेंडर लेकर जाने वाला मरीज़ जिला अस्पताल में भर्ती था.

मरीज़ का नाम है अंकित सिंह, जोकि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी का रहने वाला है. अंकित को वाराणसी रेफर किया गया था. लेकिन अंकित के घर वाले जिला असपताल से आक्सीजन सिलेंडर भी लेकर चले गए. इस दौरान अस्पताल में स्टाफ ने इसका विरोध भी किया लेकिन वह नहीं माने.

अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट रमेश प्रसाद गुप्त ने इस मामले में सीएमएस को लिखित में जानकारी दी है. यह घटना 13 सितंबर की है. खैर, अस्पताल के सी एम एस डॉ. बीपी सिंह में बताया है कि उन्हें फार्मासिस्ट की तरफ से उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गयी है.

अब कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालाँकि अभी फिलहाल इस मामले में न तो पुलिस की तरफ से कोई बयान आया है और न ही आक्सीजन सिलेंडर ले जाने वाले मरीज़ के परिजनों की तरफ से.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

18 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago