Categories: बलिया

बलिया के पीएचसी मनियर में बेड के नीचे तड़पती रही मरीज, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के तमाम दावे करती है, लेकिन धरातल पर कुछ और ही हकीकत दिखाई देती है। कई अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की बानगी देखने को मिली मंगलवार को, जहां पीएचसी मनियर में एक महिला मरीज बेड के बगल में जमीन पर तड़पती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला की हालत काफी सीरियस दिख रही है और उसे देखने के लिए कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं है। जब इलाज के लिए तड़प रही महिला का वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर अधिकारी हरकत में आए।

परिवर्तन यूथ के विनय सिंह ने इस वीडियो को शासन सहित जिलाधिकारी व सीएमओ को भेजकर ट्वीट के माध्यम से जानकारी दिया कि मंगलवार की सुबह करीब 9:45 बजे एक महिला मरीज तड़प रही है। यहाँ न कोई डॉक्टर है ना ही कोई कर्मचारी है। इसकी हालत कभी भी सीरियस हो सकती है। यहाँ तक कि इसकी मृत्यु भी हो सकती है। इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस मामले को तुरन्त संज्ञान में लेते हुए इस मरीज का समुचित इलाज कराने की कृपा करें।

इस मामले में सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मरीज मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसे किसी ने बीती रात अस्पताल पहुंचाया था। जहां से आज उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago