बलिया का हाल : मंत्री के कहने के बावजूद मरीज को नहीं मिला एंबुलेंस

बलिया : प्रदेश सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को कोरोना महामारी के बीच जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल, एल-2 बसन्तपुर व फेफना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी मरीज को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। जो संसाधन हैं, कम से कम उसमें बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। सभी डॉक्टर मानवता व इंसानियत का परिचय देते हुए भगवान का दूसरा रूप वाली छवि लोगों के बीच प्रस्तुत करें। सरकार संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देगी।

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक मरीज के परिजन ने बाहर की दवा लिखने की शिकायत की। इस सीएमएस से सवाल करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा करने वाले डॉक्टर को हिदायत दे दें। अस्पताल में बंद पड़े वार्ड को तत्काल सफ़ाई कराकर मरीजों को उसमें शिफ्ट कराने का निर्देश दिया।

वेंटिलेटर चालू नहीं होने पर जताई नाराजगी

मंत्री तिवारी ने कहा कि सभी वार्डों में आक्सीमीटर रहे। अन्य जांच उपकरण भी काउंटर पर हमेशा रखने को कहा। टेलीफोनिक निर्देश के बावजूद ट्रामा सेंटर में रखे गए 11 वेन्टीलेटर को अभी तक चालू नहीं करने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर उसमें कोई दिक्कत हो तो बताएं, उसे दूर कराया जाएगा। जब प्रत्येक जनपद को 4-4 करोड़ कोविड से लड़ने के लिए दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में कुछ सहायक उपकरण नहीं हैं तो खरीद क्यों नहीं हो रही हैं। यह भी सवाल किया कि मैंने अपनी विधायक निधि से भी धन आवंटन के लिए प्रस्ताव मांगा था तो उसमें इन उपकरणों का प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा गया।

कोविड अस्तपाल फेफना की व्यवस्था सुधारें

खेल मंत्री श्री तिवारी ने बसन्तपुर स्थित लेवल- 2 अस्पताल में कोरोना मरीजों की स्थिति को देखा। उनसे बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यहां कुल 55 मरीजों को एडमिट करने की क्षमता हैं। फिलहाल 25 मरीज हैं। फेफना के कोविड अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के साथ वहां स्थाई रूप से विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने का निर्देश दिया।

एक एम्बुलेंस तक नहीं दिला सके मंत्री

जिला अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात बसंतपुर के लिए निकल रहे मंत्री अचानक महिलाओं को रोता देख अपनी गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंच गए। कारण पूछा तो सहतवार बरियारपुर निवासी छोटेलाल व महिलाएं रोते हुए अस्पताल की दु‌र्व्यवस्था की हकीकत बयान करने लगीं। छोटेलाल ने बताया कि शनिवार से पत्नी को लेकर भर्ती हूं। आक्सीजन के अभाव में मेरी पत्नी ने दम तोड़ दिया। मंत्री ने सीएमएस से शव भेजवाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मंत्री के जाने के एक घंटे बाद तक जब कोई एंबुलेंस नहीं मिली। परिजन प्राइवेट एंबुलेंस कर शव को घर लेकर गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago