Categories: बलिया

प्रयागराज रामबाग-बलिया डीएमयू 3 दिन रहेगी कैंसिल, कुछ और ट्रेनों का भी बदला समय

बलिया। रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि प्रयागराज रामबाग से बलिया जाने वाली डीएमयू 3 दिन निरस्त रहेगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के गाजीपुर-बलिया रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है।

3 दिन कैंसिल रहेगी ट्रेन- बता दें वाराणसी मंडल के गाजीपुर-बलिया रेलखंड में दोहरीकरण कार्य की वजह से इंटरलॉकिंग होनी है। इस वजह से पूर्वोत्तर रेलवे ने यहां एक ओर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है तो कुछ को बदले हुए रास्ते से चलाने का एलान किया है। प्रयागराज रामबाग से बलिया जाने वाली डीएमयू का संचालन 3 दिन यानी 12, 13 और 15 सितंबर को निरस्त करने का फैसला लिया है। इस अवधि में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के गाजीपुर-बलिया रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी।

जो ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी उसमें से कुछ प्रयागराज भी आती है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से 12 और 14 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। इसी रास्ते से 11, 12 और 14 सितंबर को 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस और 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस भी चलेगी।

इसी रास्ते से सूरत से 12 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 09065 सूरत-छपरा स्पेशल, 14 सितंबर को 09066 छपरा-सूरत स्पेशल, 12 एवं 15 सितंबर को 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस और गोंडिया से 11, 13 एवं 14 सितंबर को चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस का भी संचालन होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago