बलिया में नगरपालिका आज तक नहीं कर सकी पार्किेग व्यवस्था, हालात बद से बदतर

बलिया। एक तरफ दिन प्रतिदिन आबादी बढ़ रही है। उससे कहीं तेज वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिससे सड़कों पर अतिक्रमण भी बढ़ गया है। जो किसी भी खुबसूरत शहर के शक्ल बिगाड़े के लिए काफी है।

खास कर बलिया जैसे शहर जहां सड़क समेत सड़को की पटरियां अतिक्रमण के चंगुल से मुक्त नहीं पा रही है। बेतरतीब खड़े वाहन इस बात के गवाह है कि यहां पार्किग जैसी सुविधा है ही नहीं।

यही कारण है कि सड़कों पर आये दिन एक्सीडेंट भी होते रहते है। नगरपालिका व्यवस्था स्थापित हुए कई दशक बीत गये। बावजूद इसके बलिया नगरपालिका ने आज तक पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। जिससे शहर में जाम मुसीबत बनती जा रही है।

ज्ञात हो कि अंग्रेजो द्वारा बलिया शहर को बसाया गया। जहां सड़कों गलियों का इतना बढ़िया नेटवर्क तैयार किया गया था। जिससे आम जनता को कोई परेशानी ना हो।

आजादी के बाद नगरपालिका स्थापित हुई। जो शहर को और अच्छा करने के बजाये शहर की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदत्तर होती गयी। बढ़ती जनसंख्या, बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए विकास का किसी प्रकार का कोई खाका तैयार हीं नहीं किया गया। जिससे आम जनता पर दोहरी मार खानी पड़ रही है।

आम लोगों का कहना है कि गाड़ी खरीदते समय वे सरकार को अच्छी खासी रकम रोड टैक्स के रूप में देते ही हैं। शहर में पार्किंग की व्यवस्था ना होने से पुलिस उनके वाहनों का चालान भी काट देती है।

पुलिसिया भय से उन्हें मजबूरी में पैसा देना पड़ता है। बलिया शहर में जाम लगना एक आम बात हो गयी है। जहां देखें वहां भरी संख्या में वाहन बेतरतीब खड़े रहते है। जिसका कुछ समाधान होता दिखता ही नहीं।

इस संबंध में पूछे जाने पर एडीएम का कहना है की शहर में जाम एक बीमारी जरूर है। जिसका इलाज भी है। जरूरत है कि बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। साथ नगरपालिका को निर्देश भी दिया गया है की पार्किंग के लिए जगह सुनिश्चित कर शासन को दे ताकि जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था की जा सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago