Categories: बलिया

Paper leak- मास्टर माइंड समेत दो आरोपियों पर NSA की कार्रवाई

बलिया। यूपी बोर्ड में पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में मास्टर माइंड समेत दो आरोपितों पर NSA की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बुधवार को मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह और नकल माफिया राजू प्रजापति निवासी मऊ पर रासुका की धारा बढ़ाई है। पेपर लीक मामले के विवेचक रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।साथ ही मामले में फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

बता दें पेपर लीक कांड में डीआइओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 47 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर स्थित परीक्षा केंद्र महाराजी देवी स्मारक इंटर कालेज के प्रबंधक ने ही प्रश्नपत्र को समय से पहले ही निकाल लिया। और कंप्यूटर कार्य करने वाले राजू प्रजापति ने फोटो कॉपी कर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश गौतम तक पहुंचा दिया। यहां से कुछ ही मिनटों में इसके हल प्रश्नपत्र को फिर से निर्भय नारायण सिंह को उपलब्ध कराया गया जिसे 25 से 30 हजार रुपये प्रति छात्र के रेट में बेचा गया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago