पेपर लीक- पत्रकारों की रिहाई की मांग, तीसरे भी पत्रकारों का क्रमिक अनशन जारी

बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के 12वीं के अंग्रेजी का पेपर होने के मामले में लगातार पत्रकरों को रिहा करने की मांग की जा रही है। 3 पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष 3 दिन से मांग पर अड़ा है। और धरना दे रहा है। जहां पत्रकार क्रमिक अनशन कर पत्रकारों को रिहा करने की मांग की कर रहे हैं। अब कई संगठन भी पत्रकारों के समर्थन में आ गए हैं। हालांकि राजनीति पार्टी भी पत्रकारों को न्याय दिलाने की बात कर रही हैं।

बता दें 3 पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकारों की लड़ाई में समर्थन देने की घोषणा की।एक के बाद एक संगठन पत्रकारों के पक्ष में खड़ा हो रहा है।

गौरतलब है कि जनपद के जिला श्रमिक समन्वय समिति, भाकपा (माले), समाजवादी पार्टी, टैक्स बार एसोसिएशन बलिया, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, छात्र संगठनों, रसोइया संघ, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी अनशन पर स्थल पर पहुंच कर पत्रकारों का समर्थन दे चुके हैं। हालांकि देखना होगा कि कब तक जांच पूरी होती है पत्रकारों की मांगों पर कब तक ध्यान दिया जाता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

7 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago