Categories: बलिया

पेपर लीक केसः आजमगढ़ जेल से रिहा हुए बलिया के तीनों पत्रकार

बलिया पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बलिया के तीनों पत्रकारों को रिहाई मिल गई है। आज आजमगढ़ जेल से तीनों पत्रकार बाहर आए, तो उनके स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान पत्रकारों ने अपने साथियों के गले में फूल-माला पहनाकर सीने से लगाकर गर्मजोशी ने स्वागत किया।

पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान पत्रकार कुछ पल के लिए भावुक हुए, लेकिन अपने साथियों की रिहाई की खुशी उनकी चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। आजमगढ़ जेल से रिहा होने के बाद पत्रकार बलिया पहुंचेगे, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।

बता दें कि पेपर लीक मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। निर्दोष पत्रकारों की गिफ्तारी के विरोध में बलिया समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुआ। संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले लगातार आंदोलन चल रहा था। पत्रकारों ने रिहाई न होने पर जेल भरो आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago