बलिया में इंटर अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में जहां एक ओर पुलिस और एसटीएफ की टीम छापेमार कार्यवाही कर रही है तो वहीं अब मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरु हो गई है। मामले में माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शिविर लखनऊ के उपनिदेशक और माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के उप सचिव की टीम सोमवार को कई परीक्षा केंद्रों की जांच की।
इसके बाद टीम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंची और देर शाम तक अभिलेखों की पड़ताल करती रही। बता दें कि सोमवार माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव जयशंकर दुबे, माध्यमिक शिक्षा शिविर लखनऊ के उप निदेशक चंद्र प्रकाश यादव और माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज के उप सचिव देवव्रत सिंह बलिया पहुंचे थे और जांच की।अब मिले सबूतों के आधार पर टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को देगी। मामले में एसटीएफ भी कार्यवाही कर रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…