पेपर लीक केसः परीक्षा से पहले ही बिकने लगी थी डुप्लीकेट कॉपियां, दो केंद्रों के प्रबंधकों पर केस दर्ज

बलिया में पेपर लीक केस में लगातार जांच जारी है। अब तक कुल 48 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में नया सुराग लगा है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक सीयर ब्लॉक के दो केंद्रों से गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक समेत कई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन केंद्रों पर बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे दो ग्राम विकास अधिकारियों को जिला विकास अधिकारी ने लापरवाही व अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मिजस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया गया।

इसके कारण 30 मार्च को होने वाले अंग्रेजी का पेपर 29 मार्च को ही लीक हो गया। नगरा क्षेत्र में तो डुप्लीकेट कॉपियां तक बेची गई। इसकी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खबर मीडिया में पहुंची तो आनन फानन में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निलंबित किया गया।क्योंकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ही देखरेश में प्रश्नपत्र के पैकेट खुलने और वितरित होने थे। लेकिन लापरवाही बरतने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे ग्राम विकास अधिकारी राम किशोर व अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।इधर बेल्थरारोड के परीक्षा केंद्रों पर भी गड़बड़ी दिखी।यहां मां लचिया मूरत उमा यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक के खिलाफ भी डीआईओएस ने उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि इन केंद्र के प्रश्नपत्रों के एक पैकेट के ज्वाइंट में छेड़छाड़ मिली। उसे ब्लेड से काटकर गोंद से चिपकाया गया था।लापरवाही सामने आने के बाद प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक एवं अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ धारा 406, 424, 467, उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत धारा 5, 7 और 10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में जिला प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्र से संबंधित स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago