Live Updates- बलिया में प्रत्याशियों के भाग्य की मतपेटिका खुलनी शुरू, मतगणना स्थल पर भारी भीड़

बलिया में ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार किसकी जीत होगी और किसकी हार? आज यह साफ हो जाएगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। तकरीबन 11 बजे के आसपास शुरुआती रुझान/ट्रेंड्स आने लगेंगे। इनमें पता चलने लगेगा कि कौन सा दल किस जगह पर बढ़त लिए हुए है। हालांकि अभी कुछ ब्लाकों की मतगणना अभी चालू नहीं हो सकी है। उम्मीद है कि 11 बजे के बाद कुछ रूझान आने शुरू हो जायेंगे।
बता दें कि जिले में जिला पंचायत सदस्य का 58, बीडीसी का 1441, प्रधान का 940 तथा ग्राम पंचायत सदस्य का 11,526 का पद है। 26 अप्रैल को हुए मतदान में 60.42 प्रतिशत मतदताओं ने बीडीसी 7264, प्रधान पद के 8550, जिला पंचायत सदस्य के 872 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11381 प्रत्याशियों को मत दिया था, जिसकी गणना रविवार की सुबह आठ बजे से जिले के 17 ब्लाकों में बने मतगणना स्थल पर की जा रही हैं। सभी मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों तथा समर्थकों की भीड़ जुटी है।
Live Update
बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

7 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago