हनुमानगंज के वार्ड 48 से चुनावी मैदान में उतरीं सीमा मिश्रा, इस तरह करेंगी इलाक़े का विकास

बलिया। इस समय चिलचिलाती गर्मी से कही ज्यादा उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है। बलिया जनपद में तीसरे चरण में चुनाव है,और नामांकन का दौर भी शुरू हो चुका है। प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे है।

इसी क्रम में हनुमानगंज ब्लॉक के वार्ड नं0 48 से महिला प्रत्याशी सीमा मिश्रा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इस बात की जानकारी उनके पति शिवानन्द मिश्रा से दिया जो पूर्व में कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र राजनीति से लेकर अब तक समाजिक जीवन मे सक्रिय है ।

बलिया ख़बर से बात करते हुए शिवानन्द मिश्र के भाई ,क्षेत्र में मजदूर नेता की पहचान रखने वाले बसन्तपुर के पूर्व प्रधान महंत नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि उनकी भाभी महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मक़सद इलाके की महिलाओं को सशक्त करना है। महिला उन्मूलन व महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है।

सीमा मिश्रा की प्रचार सामग्री

आगे उन्होंने बताया कि बलिया के टॉप क्लास की स्कूल व इकलौता यूनिवर्सिटी जननायक चंद्रशेखर उन्ही के क्षेत्र में पड़ता है चुनाव जीतने के बाद हमारी कोशिश होगी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को सरकार की योजना राइट टु एजुकेशन के माध्यम से उनको शिक्षा प्रति जागरूक करना व शिक्षा से जोड़ना होगा।

महंत जी ने बताया कि उनकी भाभी भले ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी हैं, लेकिन उन्हें क्षेत्र की जनता का स्नेह ,आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त है और वो उन्ही के दम पर चुनाव लड़ रहे है ।

उन्होंने कहा कि हम लोगों की पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का मूलभूत विकाश है। जिससे कि भारत सरकार की योजना आत्मनिर्भर भारत को सही मायने में साकार किया जा सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago