बलिया में फर्जी मतदान को लेकर हवाई फायरिंग के साथ-साथ जमकर चले ईंट-पत्थर !

बैरिया। विकास खण्ड मुरलीछपरा के ग्रामपंचायत कोडरहा उपरवार(कर्णछपरा) और (लक्ष्मणछपरा) का मतदान दिनभर सुर्खियों में रहा । लक्ष्मणछपरा बूथ पर जहां जमकर ईट-पत्थर चले वहीं कर्णछपरा में झड़प के साथ हवाई फायरिंग हुई। घटना की सूचना पर जिला निवार्चन अधिकारी आदिती सिंह व पुलिस अधीक्षक डा विपिन टाडा मौके पर पहुचें।

जानकारी के अनुसार मतदान शुरू होने के दो घण्टे बाद ही लक्ष्मणछपरा के पोलिग बूथ पर दो पक्षों के बीच कहा-सुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों से जम कर ईट-पत्थर चलने लगे । सूचना मिलने पर पहुँचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह व्यवस्था को पुन: बहाल कराया । इसी ग्राम पंचायत के पुरवा कर्णछपरा में भी करीब तीन बजे दो पक्षों के बीच फाल्स वोट को लेकर जमकर बवाल हुआ जिसमें हवाई फायरिंग हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व एडिशनल एसपी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किये । लेकिन वहां स्थिति तनाव पूर्ण है।वैसे क्षेत्र में अन्य केंद्रों पर भी पुलिस बल की भारी कमी देखने को मिली, कहीं-कहीं तो एक-दो सिपाही के सहारे ही मतदान संचालित होता रहा।

क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर न तो कोई सोशल-डिस्टेंस का ख्याल रहा और न ही मतदाताओं आईडी का व्यापक जांच ।पुलिस अधीक्षक नेतृत्व मे मतदान के दौरान बवाल व हवाई फायरिगं करने वालो की खोजबीन जारी रही। 5 लोगो को हिरासत मे पुलिस ने लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago