बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं वहीँ सभी प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है. इसी बीच नई आरक्षण सूची के इंतजार के दौरान ग्रामीण इलाकों में बेचैनी बढती जा रही है. वहीँ अब इसको लेकर ताजा अपडेट आया है. बलिया सदर के विधायक और यूपी सरकार में संसदीय एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 फरवरी तक आरक्षण की स्थित स्पष्ट हो जाएगी.
सुलतानपुर जिले में भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं लडे़गी बल्कि पार्टी के समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे. एक सवाल के जवाब में आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा पंचायत चुनाव अधिनियम में संशोधन को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं चल रहा है. ग्रामीण विकास के लिए सरकार मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को प्राथमिकता दे रही है.
शुक्ला ने कहा कि कोरोना काल में ये चारो योजनाएं संजीवनी बनकर उभरी हैं और पिछले साढ़े तीन वर्ष में प्रदेश में 14 लाख 61 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि राज्य आजीविका मिशन के तहत तीन लाख 94 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…