पंचायत चुनाव – इस दिन आएगी आरक्षण ल‍िस्ट ! मंत्री ने कही ये बात

बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं वहीँ सभी प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है. इसी बीच नई आरक्षण सूची के इंतजार के दौरान ग्रामीण इलाकों में बेचैनी बढती जा रही है. वहीँ अब इसको लेकर ताजा अपडेट आया है.  बलिया सदर के विधायक और यूपी सरकार में संसदीय एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 फरवरी तक आरक्षण की स्थित स्‍पष्‍ट हो जाएगी.

सुलतानपुर जिले में भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्‍य मंत्री ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं लडे़गी बल्कि पार्टी के समर्थित उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में होंगे. एक सवाल के जवाब में आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा पंचायत चुनाव अधिनियम में संशोधन को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं चल रहा है. ग्रामीण विकास के लिए सरकार मुख्‍य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को प्राथमिकता दे रही है.

शुक्‍ला ने कहा कि कोरोना काल में ये चारो योजनाएं संजीवनी बनकर उभरी हैं और पिछले साढ़े तीन वर्ष में प्रदेश में 14 लाख 61 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि राज्य आजीविका मिशन के तहत तीन लाख 94 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago