Categories: Uncategorized

डिविलियर्स के इस कदम से दुनिया हैरान, पाकिस्तानियो में खुशी की लहर …

दोस्तों आप सभी जानते क्रिकेट को लेकर फैंस में कितनी उत्सुकता रहती है चाहे वह हिंदुस्तान के फैन हो या पाकिस्तान के फैंस हो ,क्रिकेट के चाहने वाले पुरे दुनिया में भरे पड़े है और आज कल जो प्रीमियर लीग जो हर देशो में हो रहे है वह और ज़ादा फैंस को उत्सा दिला रहे है जैसे इंडिया में आईपीएल होता है वैसे ही पाकिस्तान में पीएसएल होता है आज हम बात करेंगे पाकिस्तान में होने वाले पीएसएल की जो जल्द ही शुरू होने वाला है.

बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स ने पुष्टि करते हुए कहा है कि वह इस साल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की अपनी टीम लाहौर कलंदर्स के दो मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेलने को तैयार हैं. कलंदर्स ने डिविलियर्स को बीते साल नवंबर में ड्राफ्ट में खरीदा था, लेकिन उनका करार सिर्फ फ्रेंचाइजी के सात लीग मैचों तक का था जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने थे. अब डिविलियर्स ने कहा है कि वह बाकी के दो मैच जो लाहौर में होने हैं उनके लिए भी उपलब्ध रहेंगे.

डिविलियर्स द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, “मैं इस बात को बताते हुए खुश हूं कि मैं नौ और 10 मार्च को लाहौर कलंदर्स के घरेलू मैचों में उपलब्ध रहूंगा. मैं एक बार फिर गद्दाफी स्टेडियम में खेलने और लाहौर कलंदर्स को खिताब तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं.”साल 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का सिलसिला रूक गया था. बीते दौर में हालांकि कुछ टीमों ने वहां क्रिकेट खेली है लेकिन कोई बड़ी टीम अभी भी पाकिस्तान नहीं गई है.

डिविलियर्स बीते वर्षो में पाकिस्तान में खेलने वाले बड़े नामों में से एक होंगे.उन्होंने कहा, “मैं इस बात से भलीभांति परिचित हूं कि क्रिकेट पाकिस्तान में दूसरा धर्म है. मुझे अभी भी साल 2007 में यहां मिला समर्थन याद है. मुझे लगता है कि मैं पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में रोल अदा कर सकता हूं.”

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago