Categories: Uncategorized

पाकिस्तान पर हवाई हमलों के बाद चीन ने दिया बड़ा बयान, कहा कि भारत-पाकिस्तान…

पुलवामा घटना के बाद अब चीन भी इस मामले में कूद आया है। चीन ने भारत और पाकिस्तान को सलाह दी है। भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के कई शिविरों को तबाह कर दिया। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोगों की जान भी गई है और इसमें इसके सरगना का करीबी भी मारा गया है। लेकिन पाकिस्तान भारत के दावे को गलत बता रहा है। इस पूरी घटना के बाद कुछ ही घंटो के बाद चीन ने भारत और पाकिस्तान से कहा है कि वह इस मामले में संयम से काम लें। इसके अलावा चीन ने भारत से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे।

इसके अलावा चीन ने कहा है कि दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान दो अहम देश हैं। चीन ने कहा है कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बने रहने के लिए ज़रूरी है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे और मधुर रहें। इसके अलावा भारत के इस हमले को लेकर पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा है कि हमने मीडिया में यह खबर देखी है।

उन्होंने आगे कहा है कि चीन की कमाना करता है कि दोनों देश संयम से काम लेंगे और अपने रिश्तों को मज़बूत बनाएंगे। चीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तरफ से भी इस पर बड़ा बयान आया है. उन्होंने भारत में हुए पुलवामा अटैक पर दुख जताया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्ते पर चिंता जताई है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिज पायने ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने ने भी दोनों देशों को संयम से काम लेने को कहा है और कहा है कि दोनों देशों को बातचीत के ज़रिये इस मामले का हल निकालना चाहिए। इसके अलावा और भी देश भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्ते को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले वक़्त में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी और बढ़ सकती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago