दर्दनाक: टहलने के लिए निकले लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दुकानदार ने मौके पर गंवाई जान…

बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव निवासी चार लोग रविवार की सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। वे लोग भरसौता स्थित पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे बढ़े थे कि अचानक पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक की जद में आने से  गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें से एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी और उसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।
हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता निवासी दुकानदार देवेन्द्र गुप्ता (42), एडवोकेट अवधेश सिंह ऊर्फ पिन्टू(38), कंचन देव सिंह (65) के साथ ही भरसौता स्थित खादी आश्रम के मैनेजर अवधेश शर्मा (55 )  रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। भरसौता स्थित पेट्रोल पंप से 100 मीटर आगे बढ़ते ही बलिया से बैरिया की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी पहुंचाया।वहां से कंचन देव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि अवधेश सिंह व अवधेश शर्मा का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने देवेंद्र गुप्ता के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देवेंद्र की अविवाहित पुत्री कुमारी अंजली (22,) व विशाल (19) वर्ष तथा पत्नी पुष्पा देवी का रोते रोते बुरा हाल है।परिजनों के रुदन व चित्कार से महौल गमगीन हो गया है।तो वहीं ग्रामीणों में शोक की लहर व्याप्त है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago